3 बच्चों की मां ने 10 महीने की बेटी को स्क्रोलर में लेकर हाफ मैराथन पूरी की, गोल्ड जीता - Tech news hindi

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, 10 December 2019

3 बच्चों की मां ने 10 महीने की बेटी को स्क्रोलर में लेकर हाफ मैराथन पूरी की, गोल्ड जीता

न्यूयॉर्क. अमेरिका की जूलिया वेब ने 10 महीने की बेटी को स्क्रोलर में लेकर हाफ मैराथन (21.0975 किमी) पूरी की। तीन बच्चों की मां जूलिया ने ओकलाहोमा में हुई रूट 66 हाफ मैराथन एक घंटे 21 मिनट 23 सेकंड में पूरी कर रिकॉर्ड समय निकाला और गोल्ड जीता।

उन्होंने स्क्रोलर को धक्का देते हुए सबसे जल्दी हाफ मैराथन पूरी करने की कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावेदारी पेश की है। दूसरे नंबर पर रहने वाली खिलाड़ी ने जूलिया से दो मिनट ज्यादा समय लिया। पूरी दौड़ के दौरान जूलिया के पति ने उनकी फोटो लीं और वीडियो बनाया।

बेटे को गोद में लिए मेडल के साथ जूलिया वेब।

वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेजा
अब उन्होंने यह वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेज दिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड की समिति उनका वीडियो देखने के बाद 12 हफ्ते में फैसला करेगी। मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड एक घंटे 27 मिनट 34 सेकंड का है। यह ब्रिटेन की लिंडसे जेम्स ने 2016 में बनाया था। जूलिया की 4 और 7 साल की दो और बेटियां हैं। जूलिया अब अमेरिका की ओलिंपिक टीम के ट्रायल के लिए तैयारी करेंगी।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओकलाहोमा रूट 66 हाफ मैराथन को पूरी करतीं जूलिया वेब।

https://ift.tt/2quyQJ0
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qu8BCs

No comments:

Post a Comment

Thank you